24 Apr 2024, 05:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना को हराकर घर लौटीं ये मशहूर अभिनेत्री, कहा - मैं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:23AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी अस्पताल से घर वापस लौट आई हैं। मोहिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस बात की सूचना दी है कि वह और उनके परिवार के बाकी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और घर पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। उन्होंने लिखा - मैं घर वापस आ गई हूं, लेकिन हम अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं। हम पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं। हमें नहीं पता कि टेस्ट नेगेटिव आने में कितना और वक्त लगेगा। हम दस दिन तक अस्पताल में रहे और शायद वायरस मेरे शरीर में इससे पांच दिन पहले से था। उम्मीद है वायरस से जंग जीतने में हमें कुछ और वक्त लगेगा, लेकिन तब तक हमें सख्त नियमों का पालन करना होगा। हालांकि शारीरिक व मानसिक द्दुष्टिकोण से हम अभी खुद को ठीक महसूस कर रहे हैं। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर से शुक्रिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »