16 Apr 2024, 21:56:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर केजरीवाल ने कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। अरविंद केजरीवाल ने उनकी मौत को चौंकाने वाला बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा - भारत के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की दुखद और चौंकाने वाली मौत ने उनके लाखों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। उनकी फिल्म और टीवी करियर के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। उनके दोस्तों और परिवार को इस नुकसान से निपटने की ताकत मिले।
 
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। पश्चिमी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया - उन्होंने बांद्रा में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। हमारी टीम वहां है। टेलीविजन धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में 'काई पो छे!' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'राबता', 'केदारनाथ' और 'सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में काम किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »