19 Apr 2024, 11:10:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनेता सुशांत सिंह ने की आत्महत्या, मां के लिए लिखी थी ये इमोशनल कविता..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 4:13PM | Updated Date: Jun 14 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बालीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभिनता के नौकर ने उनके शव को घर में पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आठ जून को ही सुशांत की पूर्व सचिव दिशा सालियान ने भी आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता की आत्महत्या की वजह अभी  पता नहीं चली है। चौंतीस वर्षीय सुशांत बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेताओं में शुमार किए जाते थे।
 
उनके आत्महत्या कर लेने से फिल्म जगत स्तब्ध है। काय पो छे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने 'डिटेक्टिव व्योमकेश बक्शी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वह आमिर ख़ान की बहुचर्चित फिल्मी  पीके में पाकिस्तानी युवक की संक्षिप्त भूमिका में नजर आए थे और दर्शकों के बीच लोकप्रियता भी बटोरी थी।
 
सुशांत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत माँ"। सुशांत के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से उनके काफी दोस्तों ने कॉमेंट किए, 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »