29 Mar 2024, 21:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डासिंग स्टार बनी रतलाम की नन्ही बालिका, ऋतिक रोशन ने किया ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 12:05AM | Updated Date: Jun 14 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम की नन्ही बालिका गीत कौर डांसिंग स्टार बन गयी। उसके डांस वीडियो को बालीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया। इसके बाद बालीवुड की कई सैलिब्रिटिज ने भी इस विडीयो को रिट्विट और लाइक किया। रातों रात बॉलीवुड में छा जाने की यह कहानी कल उस वक्त शुरु हुयी जब सुपर स्टार ऋतिक रोशन ने रतलाम के न्यूरोड की निवासी छ: वर्षीय बालिका गीत कौर बग्गा का एक डांस वीडियो ट्वीट किया।
 
देखते ही देखते यह वीडीयो वायरल हो गया और मात्र एक ही दिन में इस विडीयो को साढे तीन लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। इसके बाद तो सायबर स्पेस पर इस बालिका के वीडियो को देखने और लाइक करने की होड मच गयी। बालीवुड के प्रसिद्ध कोरियोर्ग्राफर बास्को मार्टिन ने तो नन्ही बालिका को आनलाइन लेकर उससे चर्चा भी की और अपनी अगली फिल्म में उसे लेने की घोषणा कर दी। बास्को मार्टिन के अलावा रेमो डिसूजा जैसे कई अन्य बालीवुड हस्तियों ने भी गीत कौर के नृत्य कौशल की सराहना की।
 
रातों रात डांसिंग स्टार बनी गीत कौर ने डांस की ट्रेंिनग रतलाम के व्योम डांस स्टूडियो से ली है। व्योम डांस स्टुडियो के संचालक और गीत कौर के डांस प्रशिक्षक प्रेम स्वामी ने बताया कि गीत कौर लगभग डेढ साल से डांस का प्रशिक्षण ले रही है। लॉकडाउन के दौरान समय काटने के लिए उसके माता पिता ने उसके डांस का वीडियो बनाकर इन्टरनेट पर अपलोड किया था। यही वीडियो ऋतिक रोशन की नजर में आ गया और देखते ही देखते गीत कौर स्टार बन गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »