23 Apr 2024, 15:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना मरीज मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग हुई सील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:25AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की मुंबई स्थित बिल्डिंग सील कर दी गई है। उनकी बिल्डिंग टस्कनी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद बीएमसी ने यह कार्रवाई 8 जून को की थी। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें मलाइका की टस्कनी बिल्डिंग के गेट पर कंटेनमेंट जोन का पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है।
 
हालांकि, इस मामले पर मलाइका ने अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। मलाइका कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन के बाद से ही बेटे अरहान के साथ क्वारंटाइन में रह रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर खुद से जुड़ी जानकारियां देती रहती हैं। इस बीच वह घर पर ही खुद को फिट रखने के लिए योग और वर्कआउट करती नजर आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »