20 Apr 2024, 07:14:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इसलिए ऐश्वर्या राय ने शादी के कुछ सालों बाद बदला था अपना मंगलसूत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:13PM | Updated Date: Jun 10 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने के कुछ सालों बाद अपना मंगलसूत्र, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है, को बदल दिया था। मंगलसूत्र बदलने की वजह भी सामने आई है, जिसे सुनकर कोई में सोच में पड़ सकता है। ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। फैंस भी अपनी एक्ट्रेस से जुड़ी हर जानकारी चाहते हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि उन्होंने शादी के कुछ सालों बाद अपने मंगलसूत्र का डिजाइन क्यों बदल दिया।

19 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई थी। शादी में ऐश्वर्या राय ने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या के शादी के दिन वाली ये साड़ी 75 लाख की बताई गई थी। वहीं फेरों के बाद अभिषेक ने उन्हें जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई थी। शादी के बाद जब ऐश्वर्या पति के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं तो लोगों की नजर उनके मंगलसूत्र पर पड़ी। 

शादी के कुछ सालों बाद उनका मंगलसूत्र बदल गया। उनके मंगलसूत्र की चेन लंबी होने के साथ-साथ दो लेयर्ड वाली थी, लेकिन बाद में मंगलसूत्र केवल नेकलाइन को ही टच कर रहा है। उसकी डोरी भी हल्की हो गई थी। खबरों की मानें तो ऐश ने बेटी आराध्या के जन्म के बाद मंगलसूत्र में बदलाव करवाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो बेटी को हैवी ज्वैलरी से दिक्कत ना हो इसके लिए उन्होंने यह निर्णय लिया था। अब उनकी बेटी 8 साल की हो गई है। मम्मी ऐश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या बच्चन।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »