18 Apr 2024, 22:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में फिर छाई शोक की लहर - सुशांत सिंह राजपूत....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:28AM | Updated Date: Jun 10 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियन के निधन की खबर आई है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है। दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत के साथ वरुण शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन का काम संभालने वाली उनकी मैनेजर रह चुकीं थीं। 
 
दिशा की मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोमवार रात को मलाड में अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल की छत से कूदकर जान दी है। पीपिंग मून की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी भी मौत का कारण जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है। 
 
वहीं, रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे सुसाइड मान रही है, मगर कारण की पुष्टि ना होने की वजह से एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज़ की गयी है। दिशा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मलाड के जनकल्याण नगर इलाक़े में रहती थीं। दिशा के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के मुताबिक, वो कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैनेजर काम कर रही थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »