28 Mar 2024, 20:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। लॉकडाउन के शुरुआत से ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मों की एक सूची तैयार कर ली थी, जिसे वह क्रिएटिविटी के प्रति प्रेरित रहने के लिए देखना चाहती थीं। इस दौरान उन्होंने कई अच्छी फिल्में, बहुप्रशंसित भारतीय वेब सीरीज देखकर अपना व़क्त बिताया। यही नहीं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ भी सुझाव साझा करना शुरू कर दिया है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हाइलाइट है, जिसमें उनके सुझाव की सूची शामिल है। इसे 'डीपी का सुझाव' कहा जा रहा है। इन सुझाव में 'जोजो रैबिट', 'फैंटम थ्रेड', 'हर', 'इनसाइड आउट', 'स्लीपलेस नाइट्स इन सिएटल' जैसी फिल्में और 'पाताल लोक', 'हॉलीवुड' जैसे अन्य शो शामिल हैं।
 
अभिनेत्री ने अपने दिन का एक हिस्सा इसके लिए समर्पित कर रखा है, क्योंकि विभिन्न कलाकारों के उल्लेखनीय अभिनय देखकर एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिल रही है। अभिनेत्री ने अपने दिन का एक हिस्सा इसके लिए समर्पित कर रखा है, क्योंकि विभिन्न कलाकारों के उल्लेखनीय अभिनय देखकर एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिल रही है।
 
दीपिका पादुकोण जो अपने ऑन-स्क्रीन करिश्मा के लिए जानी जाती हैं, वह रचनात्मक रूप से खुद को प्रेरित रखने के लिए ऑनलाइन स्क्रिप्ट नरेशन सुनकर अपने लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहीं है। दीपिका पादुकोण जो अपने ऑन-स्क्रीन करिश्मा के लिए जानी जाती हैं, वह रचनात्मक रूप से खुद को प्रेरित रखने के लिए ऑनलाइन स्क्रिप्ट नरेशन सुनकर अपने लॉकडाउन का सदुपयोग कर रहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »