28 Mar 2024, 16:52:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

45 साल की शिल्पा शेट्टी ने बेटी संग यूं सेलिब्रेट किया अपना पहला बर्थडे, बेटे वियान ने काटा केक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:39PM | Updated Date: Jun 9 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना काल में कोई भी त्योहार या फिर बर्थडे किसी के लिए भी सेलिब्रेट करना आसान नहीं है। इन दिनों हर एक चीज का जश्न फीका पड़ गया। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने बीते दिन अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस का ये बेटी समिशा के साथ पहला जन्मदिन था जब उन्होंने उसके साथ इसे सेलिब्रेट किया। अब इस सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी ने अपना 45वां जन्मदिन परिवार के साथ घर पर ही मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि बेटा वियान मम्मी का बर्थडे केक काट रहा है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है। एक फोटो में वो राज कुंद्रा और अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बेटे वियान राज कुंद्रा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

शिल्पा द्वारा शेयर की गई दूसरी फोटो में वे अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में उनकी सास भी नजर आ रही हैं और इसी के साथ उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आ रही हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी सास के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी सास के साथ एक फोटो शेयर की थी और खुद को खुशकिस्मत बताया था।

फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी लॉकडाउन में भी अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रही हैं। इसी के साथ वो अपने फैंस को भी एक्सरसाइज करने की सलाह देती रहती हैं। गौरतलब है लॉकडाउन में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ खूब समय बिता रही हैं। साल 2020 में ही शिल्पा दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने सेरोगेसी से बेटी को जन्म दिया। न्यूली बॉर्न गर्ल के साथ एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें शिल्पा इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज को उनके फैंस भी बहुत पसंद करते हैं। अब शिल्पा की बेटी ढाई महीने की हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »