18 Apr 2024, 10:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की सांवरिया गर्ल और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर आज 35 वर्ष की हो गयी। अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था।सोनम ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009  में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया।
 
फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने जरूर पसंद किया। वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुयी । फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। वर्ष 2016 में सोनम की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुई है।
 
यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है जिन्होंने आतंकवादियों से विमान यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी। वर्ष 2018 में सोनम की पैडमैन, संजू और वीरे दी वेंिडग जैसी कामयाब फिल्में प्रदर्शित हुयीं। इसी साल सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजाके साथ शादी कर ली। वर्ष 2019 में सोनम की फिल्म एक लड़की को देखा और द जोया फैक्टर प्रदर्शित हुयी। सोनम के कैरियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में आई हेट लव स्टोरी.आयशा.थैक्यू.मौसम.प्लेयर्स आदि है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »