29 Mar 2024, 05:00:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर की बहन ने ब्वॉयफ्रेंड संग शेयर की किस करते हुए तस्‍वीरें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:27AM | Updated Date: Jun 9 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय बिता रही है। कृष्णा श्रॉफ ने अपने बॉयफ्रेंड एबन के साथ अपनी रोमांटिक तस्‍वीरें शेयर की है। इस फोटो पर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है।  इस तस्वीर में कृष्णा और एबन किस करते हुए नजर आ रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में दिख रहे दोनों परफेक्ट कपल दिख रहे हैं।
 
इस दौरान कृष्णा ने ब्लू रंग का डेनिम कैरी किया। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई है। ये तस्वीरें देखकर उनके भाई टाइगर ने उल्टी करने वाला इमोजी कमेंट किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। दरअसल कृष्णा ने अचानक ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही दोनों को साथ में समय बिताते हुए देखा गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »