मुंबई। सरकार की तरफ अब लॉकडाउन को अनलॉक 1 का नाम दिया गया है। इस बार का लॉकडाउन कुछ छूट और शर्तों के साथ लागू किया गया है। इस बीच अभिनेत्री मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने पति के साथ बाइक पर घूमती नजर आ रही हैं। मगर इसी के साथ वो एक मुसीबत में भी फंस गई हैं। दरअसल मोनालिसा ने इंस्टा पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में वो अपने पति के साथ बाइक पर बैठी हैं। इस दौरान वो अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत से पूछती हैं कि वो कहां घूमने जा रहे हैं। विक्रांत जवाब देते हैं कि लॉन्ग ड्राइव पर इसके बाद वो खुश होकर पूछती हैं कि पहले क्यों नहीं बताया। जवाब में पति विक्रांत कहते हैं कि उन्हें भी अभी ही पता चला। ब्रेक ही नहीं लग रहा इसके बाद दोनों हेल्प के लिए चिल्लाने लगते हैं।