16 Apr 2024, 13:31:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटे को लेकर घूमने निकले करीना- सैफ, बिना मास्क पहने आए नजर तो लोगों ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:37PM | Updated Date: Jun 8 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई. कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन में घोषित किया गया था। अब इसमें थोड़ी ढील दी गई है। ढील मिलते कुछ बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों से बाहर निकले और मुंबई में अलग- अलग जगहों पर स्पॉट हुए। करीना कपूर और सैफ अली खान ने इस मौके पर फायदा उठाया और बेटे तैमूर के साथ बाहर घूमने निकले। न ही करीना और न ही सैफ ने इस दौरान मास्क लगा रखा था। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देख लोगों ने दोनों को जमकर लताड़ लगाई।

सैफ बेटे तैमूर का हाथ पकड़े सड़क पर टहलते दिखे। मास्क नहीं पहनने पर एक शख्स ने कमेंट किया- बिना मास्क, कोरोना से डर नहीं लगता साहब, घर में खाली बैठने से लगता है। एक बोला- इनसे घर में बैठते नहीं बनता। एक बोला- तैमूर तक को मास्क नहीं पहनाया, बेटे की जान खतरे में डाल रहे हैं। एक ने पूछा- मास्क कहा है। इसी तरह अन्य लोगों ने भी खिंचाई की। पापा सैफ का हाथ थामे घूमते तैमूर। काफी दिनों बाद घर से बाहर निकले तैमूर बेहद खुश दिखे। पापा का हाथ थामे दिखे तैमूर और साथ में मम्मी करीना। ब्लैक प्रिंटेड फ्रॉक पहने दिखी करीना। वहीं, सैफ ने पहन रखा पजामा कुर्ता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »