24 Apr 2024, 04:42:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पवन सिंह का इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ हुआ वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:05PM | Updated Date: Jun 8 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ वायरल हो गया है। दुबई में शू­ट इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह का जलवा खूब देखने के मिल रहा है। पवन सिंह इस गाने में कई मशहूर मॉडल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आये हैं। इस गाने को एक बार फिर से यशी फिल्म्स के द्वारा बनाया गया और रिलीज भी यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से ही किया गया है। 

गाने को मिल रही सफलता से पवन सिंह के साथ गाने के निर्माता और यशी फिल्म्स के प्रबंध निदेशक अभय सिन­हा भी खूब खुश नजर आये। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो प्रयोग किया वह सफल रहा है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी प्रयोगधर्मी हो रही है और उससे भी बड़ी बात ये है कि इंडस्ट्री के लिए ये प्रयोग सफल साबित हो रहे हैं। ऑडियंस नई और कलात्मक चीजों को पसंद करते हैं। यह इंडस्­ट्री की तरक­की के लिए अच्­छे संकेत हैं। हमें उम्मीद है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चार्ट बस्टर बनने वाली है।’’       

अभय सिन्हा ने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अलबम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग विदेशों में हुई है। इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशन पर की थी। दूसरे अलबम की शूटिंग भी दुबई में हुई है। गौरतलब है कि इस गाने के निर्देशक कुमार सौरव सिन्हा हैं। लिरिक्स आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म­यूजिक दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »