19 Apr 2024, 05:30:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर - 39 साल की उम्र में अभिनेता का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:06AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सिनेमा इंडस्ट्री के कई सिलेब्स बीते 40 दिनों में दुनिया को अलविदा कह गए हैं और अब इंडस्ट्री को एक और सदमा लगा है। कन्नड़ फिल्मों के टैलंटेड ऐक्टर्स में से एक 39 वर्षीय चिरंजीवी सर्जा का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन के खबर मिलते ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। चिरंजीवी को शनिवार को सांस फूलने और सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी तबीयत में सुधार ना होने की वजह से रविवार को उनका निधन हो गया। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने चिंरजीवी सर्जा के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया- कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सर्जा का आज हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। वह 39 साल के थे।। एक्टर ध्रुव सर्जा के भाई और अर्जुन सर्जा के भतीजे।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। चिरंजीवी अम्मा आई लव यू, चिरू और सिंन्गा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। चिरंजीवी जल्द ही राजा मार्थंडा फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके अलावा वह 3 और फिल्मों में नजर आने वाले थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »