19 Apr 2024, 17:57:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रोड्यूसर एकता कपूर की हाल में ही रिलीज हुई वेब सीरीज में एक सीन को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई थीं। उनकी वेब सीरीज  XXX सीज़न 2 में भारतीय सेना को अपमानित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एकता कपूर को मिली धमकियों के बाद देशभर की महिलाएं और जानी-मानी हस्तियां भी उनके सपोर्ट में आ गई हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद कुछ महिलाओं ने एक महिला को धमकी देने का सवाल उठाया, कुछ ने पुलिस को बुलाया, महिला सेल ने स्थिति को संभालने के लिए और साथ ही साथ अपने हैंडल को टैग करके समर्थन किया। कुछ ने एक तथ्य की जाँच भी की बेवजह मुद्दा उठाया जा रहा हैं। क्योंकि इन सीन्स को हटाया जा चुका है।
 
एक महिला ने लिखा- 'वो लोग एकता के न्यूडिटी फैलाने की बात कर रहे हैं। वह ये इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि देशभक्त हैं, बल्कि वह ये सब एक स्वतंत्र महिला को उसकी जगह दिखाने के लिए कर रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को लिखा, 'कृप्या इस मामले की प्रक्रिया को देखें। एकता कपूर को इन अपराधियों द्वारा धमकी दी जा रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए'। एकता कपूर मे इन धमकियों का जवाब देते हुए लिखा- बलात्कार की धमकी, सच में? यह 2020 है और हम महिला को जान से मारने और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं जो इशू अब है भी नहीं। सीरीज से आपत्तिजनक सीन्स को हटा दिया गया है। यह सीन्स नहीं बल्कि लोगों की मानसिकता में दिक्कत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »