28 Mar 2024, 19:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

4 दिन बाद परिवार वालो ने वाजिद खान को लेकर खोला ये बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:03AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान का बीते दिनों निधन हो गया। कहा जा रहा था कि उनका निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ था। अब इनके परिवार ने एक बयान जारी किया है। वाजिद खान के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, गायक-संगीतकार वाजिद का निधन हृदयगति रुकने के कारण हुआ था। परिवार के बयान में कहीं भी कोरोना वायरस के मृत्यु का कारण होने की बात नहीं है। 
 
वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी।  इसके बाद 1 जून को वाजिद ने दुनिया से अलविदा कह दिया था। 
 
साजिद- वाजिद के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट साझा कर लिखा गया है कि, 'हमारे प्रिय वाजिद खान का एक जून को रात के 12:30 बजे सुराना सेथिया अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वे 47 साल के थे। पिछले साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था। वाजिद गले के इंफेक्शन से जूझ रहे थे और अपना इलाज करा रहे थे।'
 
इस पोस्ट के साथ वाजिद का इलाज कर रहे डॉक्टरों को भी धन्यवाद कहा गया है। साथ ही लिखा कि 'डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स को वाजिद का ख्याल रहने के लिए शुक्रिया। उन सभी प्रशंसकों को शुक्रिया जिन्होंने वाजिद की सलामती के लिए दुआ मांगी। वाजिद हमेशा हमारे दिलों में बसे रहेंगे।'
 
सलमान के लिए साजिद वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया था। खास बात ये है वाजिद ने जाते जाते भी सलमान खान से अपनी दोस्ती को निभाया था।वाजिद के करियर का पहला गान भी सलमान के लिए था और आखिरी गाना भी। हाल में रिलीज़ हुए सलमान खान के दो सॉन्ग 'भाई भाई' और 'प्यार करोना' में साजिद-वाजिद ने ही म्यूज़िक दिया है। ये गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »