23 Apr 2024, 22:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कृति सेनन ने ऐश्वर्या के कजरा रे गाने पर किया डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:03PM | Updated Date: Jun 5 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक सॉन्ग 'कजरा रे कजरा रे' पर डांस से धमाल मचा दिया है। कृति सेनन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से हैं। कृति ने अपने स्टेज परफॉरमेंस का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लाल रंग का लहंगा और काले रंग की चोली पहने दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कृति सेनन ,ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक सॉन्ग 'कजरा रे कजरा रे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वो अपने स्टेज परफॉरमेंस के दिनों को याद कर रही हैं। कृति सेनन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा: ‘‘स्टेज परफॉमेंस को मिस कर रही हूं। वो एनर्जी वो, वो गाने और वो लोगों की आवाज, जिससे डांस करने वालों को लगातार सुपर एनर्जी मिलती रहती है। कृति की आने वाली फिल्मों में 'मिमी' और 'बच्चन पांडे' शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »