20 Apr 2024, 10:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन में गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं करीना कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 1:23PM | Updated Date: May 31 2020 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को बेहद मिस कर रही है। करीना कपूर खान का गर्ल गैंग हमेशा से बॉलीवुड में काफी फेमस रहा है। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का यह स्टाइलिश गैंग अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में साथ देखा जाता था।
 
हालांकि, अब एक लंबे अर्से से इस गैंग को साथ नहीं देखा गया है और इसका एक सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस के कारण हुआ लॉकडाउन है। करीना भी लॉकडाउन में अपने गर्ल गैंग को काफी मिस कर रही हैं। हालांकि यह गर्ल गैंग लगातार एक-दूसरे के टच में बना हुआ है। हाल में करीना ने सोशल मीडिया पर अमृता अरोड़ा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए तस्वीर लेने वाले दोस्त को भी शुक्रिया कहा है और अमृता को हमेशा से बेस्ट फ्रेंड बताया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »