29 Mar 2024, 16:00:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिचा चड्ढा की खूबसूरत फोटो देख कर फैंस बोले- 'रियल हॉटनेस'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:40AM | Updated Date: May 25 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा सोशल मीडिया पर लगातार ऐक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं कि घर पर उनका लॉकडाउन का समय कैसे बीत रहा है। अक्सर हम सोशल मीडिया के जरिए उन्हें किताबें पढ़ते हुए, खाना बनाते हुए, डांस करते हुए देखते हैं। इस बार रिचा चड्ढा ने अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। वह सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं।
 
अपनी पंसदीदा ऐक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने कॉमेंट की बौछार कर दी। बताते चलें कि रिचा चड्ढा और अली फजल की शादी अप्रैल में होने वाली थी। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज के लिए अप्लाई भी कर दिया था। लेकिन कोरोना की वजह से दोनों की शादी टल गई। अब यह कपल स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार कर रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रिचा चड्ढा आखिरी बार डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल भी थे। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »