19 Apr 2024, 17:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन में प्रियंका ने दिखाया अपना हॉट रूप, फिगर देख...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:09AM | Updated Date: May 25 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लॉकडाउन में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स के लिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। क्योंकि इन तस्वीरों में आपको प्रियंका के दो अलग अलग लुक नजर आ रहे हैं।  
 
पहली फोटो में प्रियंका डस्टी रोज कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं जो सरोंग की तरह दिख रही है। प्रियंका के चिक कैट-आई सनग्लास भी काफी अच्छे लग रहे हैं जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका धूप में लेटी हुई दिख रही हैं और इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'Expectation vs. Reality.' प्रियंका चोपड़ा अभी अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं। हालांकि अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज हैं, लेकिन प्रियंका अपना पूरा ध्यान रख रही हैं।  
 
इससे पहले भी प्रियंका कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और वह अपने पेट डॉग जीन और डायना से भी सबको रूबरू करवा चुकी हैं। प्रियंका के लिए अभी प्राथमिकता परिवार है, जिनके साथ वह ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »