24 Apr 2024, 18:45:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पिछले साल कश्मीरी लड़की से की थी शादी, अब बनने जा रहे हैं पापा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:01AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुमीत व्यास ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज साल 2011 में फिल्म 'आरक्षण' से किया था। उन्होंने वीरे दी वेडिंग और इंग्लिश विंगलिश जैसी फिल्मों के लिए भी अभिनय किया है। वह वेब सीरीज में काम करने के लिए काफी मशहूर हैं। ऐसी कई वेब सीरीज हैं जिनमें वह अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। परमानेंट रूममेट्स, उनकी सबसे बेस्ट वेब सीरीज मानी जाती है।

सुमीत ने पहली शादी 2010 में एक्ट्रेस शिवानी टंकसले से की थी, जिनसे उनका 2017 में कानूनी रूप से तलाक हो गया था। सुमीत और शिवानी के बीच 2015 से झगड़े होने शुरू हो गए थे। तलाक के कई महीने पहले ही ये अलग रहने लगे थे। सुमीत ने दूसरी शादी पिछले साल टीवी अभिनेत्री एकता कौल से की है। उनकी शादी को सिर्फ 6 महीने ही हुए हैं। पिछले वर्ष सितंबर महीने में सुमीत और एकता की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी।

सुमीत की दूसरी पत्नी एकता एक कश्मीरी हैं। एकता का जन्म कश्मीर में हुआ था और वह कश्मीर के रहने वाली हैं। जब उन्होंने शादी की थी तब तक भारत में धारा 370 नहीं हटी थी। धारा 370 हटने के बाद खुशी जाहिर करते हुए एकता ने कहा था कि मुझे तो लगा था कि मेरा कश्मीर मुझसे छीन लिया गया। बता दें, बहुत जल्द सुमीत व्यास के घर पर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में सुमीत ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की है। उनकी दूसरी पत्नी पिछले कुछ महीने से प्रेग्नेंट हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »