मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसकी वजह से उनके बाई और घरवालों को अस्पताल ले जाया गया था। वहां सभी का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें उनकी दूसरी बेटी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। खबर है कि करीम मोरनी की दूसरी बेटी जोया मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इस बात की पुष्टि खुद करीम ने की है। जोया और उनकी बहन शजा को फिलहाल मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं।
करीम की दोनों बेटियों के कोरोना पॉजिटिव आने से सभी को बड़ा झटका लगा है। करीम ने बताया कि शजा में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी वे कोरोना पॉजिटिव निकलीं। तो वहीं जोआ में लक्षण थे और वे भी अब पॉजिटिव निकलीं हैं।