28 Mar 2024, 20:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटे को खूब संस्कार दे रही है यह एक्ट्रेस, रोज सुबह उठकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:03AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री नेहा नारंग का बेटा काफी संस्कारों को प्राप्त कर लिया है, जबकि उसकी उम्र मात्र 3 वर्ष है। नेहा, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिन्हें जिंदगी के खास लम्हों को कैमरे में कैद करने की आदत है। उन्होंने कुछ देर पहले अपने बेटे की तड़के सुबह ली गई तस्वीरों पर साझा किया है। उनका बेटा मंत्र पढ़ता हुआ नजर आ रहा है, वह भगवान की साधना में लीन है। इन तस्वीरों के साथ नेहा नारंग ने लिखा- ओम नमः शिवाय।
 
गौरतलब हो, 23 की उम्र में ही नेहा ने शादी करके घर बसा लिया था। उनके पति एक आईटी इंजीनियर है। एक आईटी इंजीनियर से शादी करके यह अभिनेत्री एक खुशहाल जिंदगी जी रही है। उनकी जिंदगी में किसी तरह की कोई दुख नहीं है।
 
यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं, कि नेहा टीवी की बहुत पुरानी और बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ससुराल गेंदा फूल' जैसे टीवी शोज में छोटे-मोटे किरदारों को निभाया है। उन्हें हिंदी धारावाहिकों में लीड रोल प्ले करने का मौका नहीं मिला, यही वजह है कि वह ज्यादा फेमस नहीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »