19 Apr 2024, 19:26:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी की सासू मां भी जमकर करती हैं वर्कआउट, 68 की उम्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:02AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में से एक हैं। शिल्पा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब शिल्पा शेट्टी को उनकी 68 साल की सास ऊषा रानी कुंद्रा बराबरी की टक्कर दे रही हैं। लगभग 70 साल के करीब पहुंच चुकीं शिल्पा शेट्टी की सासू मां हाईली डायबटिक हैं। इसके बाद भी वो अपना वर्कआउट करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं।   
 
शिल्पा शेट्टी की सास और राज कुंद्रा की मां पिछले तीन हफ्तों से घर में ही एक्सरसाइज कर रही हैं। लॉक डाउन के दौरान भी वो अपना वर्कआउट दिनचर्या से गायब नहीं होने देती हैं। शिल्पा ने अपनी सासू मां का एक वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो अपनी सास ऊषा के लिए चीयर करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी बता रही हैं, 'मेरी 68 साल की सासू मां वर्कआउट कर रही हैं और मैंने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। ये बहुत की मोटवेशनल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »