29 Mar 2024, 17:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन के दौरान अमीषा पटेल को याद आया इटालियन पास्ता, किचन में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 9:49AM | Updated Date: Apr 7 2020 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कभी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लड्डू बनाती दिखती हैं तो कभी कार्तिक आर्यन केक बनाते नजर आते हैं। वहीं अनन्या पांडे भी इस मामले में काफी आगे हैं। वो भी अपनी छोटी बहन के साथ केक बनाती दिखती हैं। इस कड़ी में अब बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ चुका है। अमीषा लॉकडाउन के दौरान कभी किताबें पढ़ती नजर आ रही थीं तो कभी अपनी मेकअप किट लगाती दिख रही थीं। वहीं अब उन्हें उनके फेवरेट इटालियन पास्ता की याद सताने लगी है। इसके साथ ही अमीषा खुद अपना फेवरेट पास्ता बनाने किचन में घुस गई हैं।

अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो खुद पास्ता बनाती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में ये भी बताया है कि लॉकडाउन की वजह से सारे रेस्टोरेंट और फूड कॉर्नर बंद है ऐसे में वो खुद ही अपना फेवरेट इटालियन पास्ता बना रही हैं। उन्होंने कहा कि ये ही सबसे अच्छा मौका है घर पर रहते हुए तैयार होने का और खाना बनाने का। अमीषा ने साथ ही साथ ये भी बताया कि उन्होंने इसमें क्या क्या इंग्रीडियेंट इस्तेमाल किए हैं। अमीषा के फैन्स उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »