23 Apr 2024, 14:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी के 2 साल बाद पहली बार बनने जा रही है मां, पति की बाहों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:07AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री एकता कौल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि एकता कौल के घर में जल्दी ही एक नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में उन्होंने और उनके पति सुमित व्यास ने प्रेगनेंसी की बात को कंफर्म किया। उनके पति ने बताया कि अगले महीने यानी कि मई में बच्चे की डिलीवरी होगी। हम दोनों इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
जानकारी के लिए बता दें कि एकता ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 2 साल बाद वे पहली बार मां बनने जा रही है और उनके लिए यह काफी अच्छा अनुभव है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं और मेरे पति काफी खुश हैं इसको लेकर हम काफी एक्साइटेड भी हैं। इतना ही नहीं हम अपने होने वाले बच्चे का नाम भी सोच चुके हैं।
 
हालांकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं। ना हम किसी से मिल रहे हैं और हमने किसी को मिलने की इजाजत भी नहीं दी है। मैं इसी वजह से कहीं बाहर भी नहीं जा रही हूं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एकता की कुछ नई तस्वीरें सामने आई है जिनमें वे अपनी पति की बाहों में काफी खुश दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »