29 Mar 2024, 18:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, घूमने निकली थीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:05AM | Updated Date: Apr 7 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ अभिनेत्री शर्मिला मंड्रे शनिवार को बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। अभिनेत्री के साथ कार में उनके दोस्त लोकेश वसंत भी थे। दुर्घटना के बाद अभिनेत्री को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार उन्हें वसंत नगर के अंडरब्रिज के पास हुए इस हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम से लगभग रात 3 बजे सूचना मिली थी। इसके कुछ समय बाद पुलिस को कनिंघम रोड पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से घायलों भर्ती करने की जानकारी मिली, जिसमें बताया कि शर्मिला मंड्रे और लोकेश वसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस को अब भी दोनों के बयान का इंतजार है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी पुलिस को अभी स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ख़बरों के मुताबिक, पुलिस यह जरूर कह रही है कि लॉकडाउन के दौरान उनके पास बाहर निकलने का कोई पास नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि वे देर रात घूमने निकले होंगे और फिर यह हादसा हुआ होगा। मीडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की Cr.No 17/2020 u / s 279, 337 IPC और 134 (B) में भी मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। इस बीच, पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »