20 Apr 2024, 17:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री के पिता से शादी का हाथ मांगने गए थे सलमान, पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 10:56AM | Updated Date: Apr 6 2020 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम और मशहूर अभिनेता हैं। उन्हें आए दिन लड़कियों के प्रपोजल मिलते रहते हैं। लड़कियों द्वारा सलमान को शादी के लिए प्रपोज करना एक आम बात है, लेकिन सलमान खान भी एक अभिनेत्री को प्रपोज कर चुके। उस एक्ट्रेस का नाम जूही है। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला से सलमान शादी करना चाहते थे। 

पहली बार जूही को देखकर ही सलमान उनके दीवाने हो गए थे। इसके बाद सलमान जूही चावला के पिता के पास हाथ मांगने के लिए पहुंच गए, लेकिन जूही के पिता ने साफ इंकार कर दिया। पिता से ना सुनने के बाद सलमान ने जूही का साथ छोड़ दिया। 1995 में जूही चावला ने उद्योगपति जय मेहता से शादी कर घर बसा लिया था। जब सलमान ने जूही चावला को प्रपोज किया था, उस समय तक जूही और जय मेहता नहीं मिले थे। सलमान से अलग होने के बाद जूही और जय की मुलाकात हुई, दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी कर ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »