28 Mar 2024, 23:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

किचन में इडली बनाते दिखे तन्मय, इस सीरियल में आते हैं नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:06AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए सबसे लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे में हर कोई अपने अपने घरों में कैद है।  ऐसे में पेरेंट्स बच्चों को घर के कामों में बिजी रखने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही टीवी जगत के चर्चित चाइल्ड आर्टिस्ट तन्मय ऋषि शाह के पेरेंट्स भी करते दिख रहे हैं। तन्मय स्टार प्लस के हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक के बेटे कायरव की भूमिका में नजर आते हैं। उनके इस किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं।
 
तन्मय इन दिनों दिल्ली में हैं। वो कोरोना वायरस का कहर शुरू होने से पहले से ही अपने घर पहुंच गए थे। अब तन्मय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में वो अपने घर के किचन में नजर आ रहे हैं।
 
तन्मय इस वीडियो में घर के किचन में अपना फेवरेट फूड बनाते दिख रहे हैं। वो इडली और डोसा बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। तन्मय अपनी मम्मी की गाइडेंस में कुकिंग करते नजर आ रहे हैं।
 
तन्मय बताते हैं कि उन्हें साउथ इंडियन डिश काफी पसंद है। वो अक्सर इसे खाते हैं। बता दें तन्मय अपने क्यूट लुक्स और जोरदार एक्टिंग की वजह से काफी फेमस हैं। वो टिकटॉक पर भी काफी पॉपुलर हैं। अक्सर अपने फनी वीडियो वहां शेयर करते दिखते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »