19 Apr 2024, 06:35:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्‍बर्इ। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देशव्यापी  लॉकडाउन के 10 दिन हो गए है। इस बीच सभी अपने घरों में बंद हैं। सिलेब्स भी फैमिली के साथ पूरा वक्त बिता रहे हैं। करण जौहर इस वक्त इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अपने बच्चों के वीडियोज शेयर कर रहे हैं।
 
उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है। करण जौहर के बच्चे खंगाल रहे हैं क्लोसेटकरण जौहर अपने बच्चों यश और रूही को इस वक्त अपने वॉरड्रोब और क्लोसेट के दर्शन करवा रहे हैं। उनके बच्चे उनके कपड़ों की चॉइस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स भी दे रहे हैं। उनकी टूडल्स सीरीज में एक नया एपिसोड सामने आया है।
 
करण ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके बच्चों ने दावा किया करण के क्लोसेट में शाहरुख खान को ढूंढने का दावा किया है। हकीकत देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा सकती हैं। वीडियो में करण जौहर के बच्चे यश और रूही दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। करण उनसे पूछते हैं कि उन लोगों ने बताया कि कबर्ड में शाहरुख खान हैं।
 
उन्होंने आज तक नहीं देखा। करण उन्हें दिखाने के लिए कहते हैं। उनके बेटे यश दौड़ते हुए एक पोर्ट्रेट के पास जाते हैं और करण से कहते हैं ये हैं शाहरुख खान। वहीं रूही कहती हैं कि यह डैडा यानी करण हैं। इस पर करण कहते हैं कि वह और शाहरुख खान दिल और आत्मा से एक हैं लेकिन यह फोटो उनकी नहीं है। दरअसल वहां इंग्लिश सिंगर माइक जैगर की तस्वीर थी जिसे उनके बच्चों ने शाहरुख खान समझ लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »