29 Mar 2024, 19:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइट कपड़े पहनने पर लड़के करते थे प्रियंका चोपड़ा का पीछा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 12:15AM | Updated Date: Apr 4 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन की कई बातों का खुलासा किया है। प्रियंका चौपड़ा ने हाल ही में यूके के टैटलर मैगजीन को इंटरव्यू दिया है। इस इंटव्यू में उन्होंने अपने टीनएज की कई सारी बातों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। प्रियंका ने बताया, 'जब वह टीनएज में थीं तब उनके स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा को उनका टाइट कपड़े पहनान पसंद नहीं था। उन्हें मुझे तंग कपड़े पहनने के लिए साफ मना किया था, जिसे लेकर हम दोनों में अनबन भी हो गई थी।
 
इसी इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने पिता को लेकर कई किस्से भी शेयर किए। उन्होंने कहा, मैं जब इंडिया से गई थी तो 12 साल की थी और मैं घुंघराले बालों वाली बच्ची थी, लेकिन मैंने लगभग 16 साल की उम्र में लड़की के रूप में वापसी की थी। मुझे देखते ही पापा बिल्कुल हैरान हो गए थे। वह नहीं जानते थे कि शुरुआती दो हफ्तों में उन्हें क्या करना हैं।
 
प्रियंका ने आगे बताया कि कैसे लड़कों ने स्कूल से उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। जब उनके पिता को ये बात पता चली तो उन्होंने मेरा खिलड़की पर खड़ा होना तो दूर टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इसी में उन्होंने आगे कहा, कुछ वक्त बाद हम और पापा बेस्ट फ्रेंड बन गए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अच्छा, बुरा जो कभी करोगी मुझसे शेयर करोगी। मैं तुम्हे कभी जज नहीं करूंगा। मैं इसे ठीक करने में आपकी मदद करूंगा. मैं हमेशा आपकी टीम में रहूंगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »