19 Apr 2024, 14:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर के घरवालों का खुलासा - उन्हें एक पर्दे के पीछे कपड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 11:59PM | Updated Date: Apr 3 2020 11:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस को लेकर उनके परिवार ने बताया है कि पूरा मुद्दा क्या था और कनिका ने किस चीज़ की शिकायत की थी। अब ये तो आपको पता ही होगा कि हॉस्पिटल पेशेंट अपने कपड़ों में नहीं, बल्कि हॉस्पिटल के कपड़ों में रहते हैं। इंटरव्यू में कनिका के परिवार वालों ने बताया कि असल में डॉक्टर्स ने कनिका को पर्दे के पीछे जाकर चेंज करने, हॉस्पिटल का गाउन पहनने को कहा।
 
इससे वो बहुत अनकम्फर्टेबल हो गयीं और उन्होंने इसी की शिकायत की थी। घरवालों ने बताया, कनिका को क्वारंटाइन वार्ड में धूल और गंदगी भी मिली थी, जिसे साफ़ करने के लिए उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ को कहा था। आपको बता दें कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया था कि उन्हें हॉस्पिटल में बहुत देर तक कोई खाना और मेडिसिन नहीं दी गई थी। कनिका ने कहा था कि हॉस्पिटल स्टफ्फ उनके साथ ‘बुरा बर्ताव’ कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »