29 Mar 2024, 21:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त ने लॉकडाउन में लोगों से की घर में रहने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:34PM | Updated Date: Apr 3 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त ने लॉकडाउन के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की है। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। कोरोना से लड़ने के लिए सभी लोग खुद को घरों में कैद किए हुए हैं। संजय दत्त ने ने लोगों को  घर में रहने के लिये जागरूक किया है। संजय दत्त ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वह किस तरह इस माहौल में खुद को फिट रख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी खास अपील की है।

संजय दत्त ने ट्विटर पर वीडियो जारी कर फैंस को यह संदेश दिया है। इस वीडियो में वह पहले धीरे-धीरे चलते हुए दिखते हैं। फिर थोड़ी दौड़ लगाते हैं। इसके बाद वह कैमरे के सामने आते हैं। कैमरे पर आकर संजय दत्त कहते हैं, ‘‘आप सबसे विनती है कि घर पर रहिए।’’ संजय दत्त ने कहा,‘‘एक्सरसाइज जरूर कीजिए। खाना अच्छा खाइए। परिवार के साथ समय गुजारिए। साथ ही सरकार की बात जरूर सुनिए। एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। और हां सोशल डिस्टेसिंग भी...थैंक यू....।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »