25 Apr 2024, 02:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बुरी खबर - कनिका कपूर का 5वीं बार हुआ कोरोना टेस्ट, फिर निकला...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:09AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोविड 19 संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंबे वक्त से अस्पताल में भर्ती हैं। कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पिछली चार रिपोर्ट्स उनकी पॉजिटिव आई हैं। अब कनिका कपूर का पांचवी बार कोरोना टेस्ट किया गया और रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज करा रही कनिका कपूर में पांचवी जांच के बाद भी हाई लोग कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. आर. के. धीमन ने बताया कि कनिका का टेस्ट लगातार पॉजिटिव आ रहा है। उनका ट्रीटमेंट तब तक चलता रहेगा जब तक कम से कम 2 टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते। उन्होने कहा कि जांच के बाद भी कनिका कपूर में हाई लोड कोरोनावायरस बना हुआ है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और पीजीआई में भर्ती है। कनिका कपूर की हालत में सुधार न होता देख उनके परिजन परेशान हैं, बता दें कि – इससे पहले भी कनिका का 4 बार कोरोना टेस्ट हो चुका है लेकिन वो हर बार पॉजिटिव आयी हैं। गौरतलब है की लंदन से लौटने के बाद कनिका को कोरोना हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »