19 Apr 2024, 20:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कभी पेटिंग तो कभी सब्जियां तोड़ते नजर आईं ये अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 2:35PM | Updated Date: Mar 31 2020 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी की वजह से कई देशों में लॉक डाउन की स्थिती है। इस महामारी से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंस बनाकर क्वाइंटाइन समय बिता रहे हैं। ऐसा ही टीवी की फेम एक्ट्रेस मौनी राय के साथ है। जी हां क्वाइंटान होकर मौनी रॉय बच्चों के साथ कभी पेंटिंग तो कभी गार्डन में सब्जी तोड़ते हुए नजर आईं। 

मौनी की यह फोटो और वीडियो दुबई की है। दुबई में मौनी की बहन रहती हैं और मौनी इस लॉकडाउन पीरियड को अपनी बहन के साथ उनके घर में खुद को सेल्फ क्वॉरेंटाइन करके बिता रही हैं। टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है। वह मुख्य रूप से नागिन में उसके बड़े ब्रेक के कारण प्रसिद्ध हुई। मौनी ने सबसे पहले अक्षय कुमार के संग फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के संग उनकी जोड़ी खूब पसंद किया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »