25 Apr 2024, 18:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीनी लोगों पर भड़क गए हैं। चीन से फैलने वाला यह वायरस चमगादड़ से इंसानी शरीर में आया है। अभी तक यह तथ्य सत्यापित नहीं है लेकिन लगता है कि इमरान ने इसी को सच मान लिया है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि ‘और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हजारों किलोमीटर दूर बैठा कोई आदमी चमगादड़ को खाने का अपना अजीब खाने का शौक पूरा करना चाहता था।’ सभी की तरह इस समय इमरान भी लॉकडाउन में हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अभी की परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद करता हूं कि सभी लोग अपने घरों पर हैं और सुरक्षित हैं। हम खुद को कितने अनुशासन में रखते हैं, यही तय करेगा कि हम इस महामारी को कितना कंट्रोल कर सकते हैं। गलियों में नाचने को काफी वक्त मिलेगा… अपना ख्याल रखें।’ उन्‍होंने अपने जन्‍मदिन के मौके पर ट्विटर पर लिखा, ‘आज जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »