24 Apr 2024, 02:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त ने हाथ जोड़कर जनता से की घर पर रहने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 5:59PM | Updated Date: Mar 30 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, ऐसे में कोरोना के खतरे को देखते हुए पीएम ने कुछ दिन पहले 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। कोरोना की वजह से लोगों को अपने घरों पर रहने की सलाह दी गई है। इस मुश्किल वक़्त में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों पर हैं, और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को भी घरों में रहने के लिए कह रहे हैं।
 
सोमवार को संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजू बाबा ने अपने फैंस से हाथ जोड़कर विनती करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने के लिए कहा है। संजय ने अपनी वीडियो में कहा, "हमारा देश एक मुश्‍किल दौर से गुज़र रहा है। बहुत ही मुश्‍किल दौर से। इसीलिए हम सबको एकसाथ मिलकर इस कोरोना वायरस को हमेशा के लिए हटाना पड़ेगा। अपने घर पर रहिए, अपनी फैमिली के साथ अच्‍छा वक़्त बिताइए। सरकार जो कहती है वो सुनिए और उसका पालन कीजिए। और सुरक्षित रहिए। कोरोना वायरस को हमे हटाना ही होगा। जय हिन्द।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »