25 Apr 2024, 02:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नर्स बन कर कोरोना पीड़ितों की सेवा कर रही है ये खूबसूरत अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 10:51AM | Updated Date: Mar 30 2020 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस को बढ़ते कहर को रोकने के लिए मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया था। कोरोना वायरस ऑउटब्रेक के बाद लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ऐसे में कोरोना के खिलाफ शुरू हुई इस जंग और मुश्किल वक्त में तमाम सितारों ने मदद को हाथ आगे बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में एक और जुड़ गया है। 

फिल्म कांचली की एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल (2014) से नर्सिंग का कोर्स किया था। शिखा ने देश और दुनिया में फैली इस महामारी के समय बतौर वालंटियर नर्स बनकर पीड़ितों की सेवा करने का फैसला किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी एक फोटो में लिखा कि कॉलेज में अपना कोर्स खत्म करने के बाद हमने समाज की सेवा करने का संकल्प लिया था। उन्हें लगता है अब वो वक्त आ गया है। शिखा फिल्म कांचली में एक्टर संजय मिश्रा संग लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। लोगों ने फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »