25 Apr 2024, 07:23:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान ने कहा - ये अभिनेता है बॉलीवुड का सबसे बड़ा दानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:02AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपए का दान दिया है। इस बीच आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल अक्षय कुमार के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ एक महान इंसान भी है। जो किसी को बिना बताए लाखों लोगों की मदद करते हैं। इस बात का खुलासा उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सलमान खान ने किया है।
 
सलमान खान ने एक प्राइवेट चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि अक्षय कुमार इतना दान धर्म करते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दान धर्म दिखाने के लिए करते हैं, लेकिन अक्षय कुमार ने इतना गुप्त दान किया है जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। सलमान खान ने आगे बात करते हुए बताया कि, अक्षय कुमार कितने गरीबों का घर पाल रहे हैं और लाखों गरीब बच्चों को एजुकेशन करा रहे हैं। बहुत से असहाय लोगों को कपड़े, सामान और आर्थिक चीजों की मदद करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »