29 Mar 2024, 11:17:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋतिक ने अपने 'छोटे' फैन्स को दी 'बड़ी' जिम्मेदारीया, कहा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:33AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस के कारण इन दिनों सभी अपने घर पर हैं और परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। घातक महामारी को रोकने के लिए 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। और लॉकडाउन से कई लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है। बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने पीएम के इस कदम का खुलकर सपॉर्ट किया है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन नहीं मानते हुए बाहर निकलकर खुद की और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपना एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
 
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने 'छोटे' फैन्स को इस मुश्किल की घड़ी में मदद करने की गुहार लगाई है। वीडियो में ऋतिक ने अपने छोटे फैन्स को कहा कि वह अपने घर के बड़ों को समझाएं कि इस वक्त में घर से बाहर नहीं निकलना है और जानलेवा कोरोना वायरस को हराना है।
 
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'बड़ों को जगाना है। मेरे सभी छोटे दोस्तों के लिए मेसेज। आप इस लड़ाई में उम्मीद और हीरो बन सकते हैं। वैसे बता दें कि रितिक खुद भी अपने बेटों रिदान और रेहान के साथ अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। इस दौरान बच्चों की देखभाल करने के लिए रितिक की पूर्व पत्नी भी कुछ दिनों के लिए उनके साथ रहने के लिए आ गई हैं। यह तो निश्चित है कि ऋतिक के इस मेसेज का उनके फैन्स पर काफी असर पड़ने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »