18 Apr 2024, 12:57:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुख्यमंत्री राहत कोष एक लाख रु देंगी अक्षरा सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:19PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये दान देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनियाभर में लड़ाई जारी है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इससे लड़ने के लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षरा सिंह का नाम भी जुड़ गया है। अक्षरा सिंह ने बिहार मुख्यमत्री राहत कोष में एक लाख रूपये देने की घोषणा की है। अक्षरा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने कई जिंदगियों को रोक कर रख दिया है। इस मुश्किल दौर में वह बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपये डोनेट कर रही हूं। मेरी ओर से यह एक छोटी मदद है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार में हालांकि अभी मामले कम हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से सजग है। मैं भी अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं, इसलिए मैं अपनी ओर से छोटी सी मदद भेज रही हूं। मैं आशा करती हूं कि हम मिलकर लड़ेंगे और इस महामारी को जल्द ही खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि घर में रहना और साफ-सफाई रखना ही हमारे लिए विकल्­प है। इसलिए सरकार के निर्देशों का पालन करें। कोरोना को हराने में जरूर कामयाबी मिलेगी। अक्षरा सिंह ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए इंस्­टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्­ट किया है। इस वीडियो में वह सूर्य नमस्­कार करती नजर आयी हैं। इससे पूर्व अक्षरा सिंह लोगों को जागरुक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं थी और उन्होंने लोगों को मास्­क दिये। अक्षरा ने उन्­हें दस्ताने दिये और सेनेटाइजर उपलब्­ध कराये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »