20 Apr 2024, 14:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रभास ने दिये चार करोड़ रूपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 5:10PM | Updated Date: Mar 27 2020 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता बाहुबली फेम प्रभास ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चार करोड़ रूपये का दान दिया है। कोरोना वायरस के प्रकोप से कई गरीब और असहाय लोग परेशान हैं। इस महामारी के खिलाफ बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार्स एक साथ कदम से कदम मिलते हुए राहत कार्य में सहयोग दे रहे हैं।
 
इसमें अब बाहुबली फेम प्रभास का नाम भी शामिल हो गया है। प्रभास हाल ही में जॉर्जिया से लौटे हैं, जहां उनकी अगली फिल्म ‘प्रभास 20’ की शूंटिग चल रही थी। प्रभास ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए चार करोड़ रुपये दान किए हैं। प्रभास ने तीन करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और 50-50 लाख रुपये आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए। प्रभास से पहले रजनीकांत 50 लाख ,पवन कल्याण 02 करोड़, रामचरण 70 लाख ,चिरंजीवी 01 करोड़ रुपये और महेश बाबू 01 करोड़ दान कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »