29 Mar 2024, 20:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर कपूर के चाहने वालों के लिए आई बुरी खबर, हुआ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:15AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर के चाहने वालों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। रणबीर की अपनी सबसे करीबी दोस्त आलिया भट्ट के साथ बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र अब इस साल रिलीज नहीं होगी। ब्रह्मास्त्र की रिलीज तारीख भी अब आगे बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस की वजह से इस फिल्म के आखिरी सीरियल की शूटिंग पूरी नहीं की जा सकी और इसकी शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है। इसलिए फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी है। 
 
आप लोगों को बता दें कि इस फिल्म को पहले 4 दिसंबर 2020 को रिलीज किया जाना था। अब इस फिल्म को अप्रैल 2021 में रिलीज किया जा सकता है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी एक अहम किरदार में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म के द्वारा रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »