29 Mar 2024, 00:05:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना के चलते कमल हासन ने की घर को अस्पताल बनाने की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 7:07PM | Updated Date: Mar 26 2020 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार कमल हासन ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अपने घर को अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की पेशकश की है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लग गया है।

कोरोना वायरस के डर से सभी अपने घरों में कैद हैं। कमल हासन ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अपने घर को अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की पेशकश की है। कमल हासन ने ट्वीट कर कहा कि वह अपने घर को कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए एक अस्थायी अस्पताल में तब्दील करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक बार सरकार अगर अनुमति देती है, तो वे ऐसा करने को तैयार हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »