19 Apr 2024, 23:04:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के लिये आगे आयीं अक्षरा सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 2:57PM | Updated Date: Mar 25 2020 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये आगे आयी हैं। वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना से जंग भारत में भी जारी है। इसी क्रम में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। अक्षरा सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और अधिक से अधिक लोगों को मास्­क दिये।
 
अक्षरा ने उन्­हें दस्ताने दिये और सेनेटाइजर भी उपलब्­ध कराये। अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली। मेरा उद्देश्­य उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्­कि वे अपने आसझ्रपास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »