20 Apr 2024, 20:57:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर के साथ पार्टी करने वाले 35 लोगों में से 11 की रिपोर्ट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:07AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों कोरोना से जूझ रही हैं। बताया जाता है कि लंदन से आने बाद उन्होंने कोरोना वायरस का कोई टेस्ट नहीं कराया था। इसके बाद वह अपने माता-पिता से मिलने लखनऊ गईं और पार्टी में भी शामिल हुई थीं। इस बीच कनिका को लेकर एक और बड़ी खबर आई है,इसमें पता चला है कि कनिका कपूर के साथ कल्पना टावर में 35 लोग मौजूद थे, जिनमें से 11 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट रिजल्ट नेगिटिव आया है।
 
वहीं, बाकी बचे 24 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। कनिका के बारे में जानकारी देकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, कल्पना टावर, जहां कनिका कपूर अपने अंकल के साथ 13 मार्च को रुकी थीं। वहां रहने वाले 35 लोगों ने कोरोनावायरस टेस्ट कराया, जिसमें से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 24 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर के संपर्क में 162 लोग आए थे, जिसमें से 63 लोगों का कोरोनावायरस टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया था। बता दें, सिंगर कनिका कपूर पर कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »