28 Mar 2024, 17:09:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कनिका कपूर के बचाव में आगे आया ये सिंगर, किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:59PM | Updated Date: Mar 24 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड में सॉन्ग बेबी डॉल और चिटियां कलाइयां से मशहूर कनिका कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन ही कनिका कपूर कोरोना वायर से संक्रमित पाई गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीत दिन यानी 9 मार्च को कनिका कपूर लंदन से भारत लौटी है। विदेश से आने के बाद कनिका कपूर ने अपना टेस्ट नहीं करवाया और इसके बाद सिंगर ने लखनऊ में पार्टी की जहां पर करीब ढेर सारे लोग मौजूद थे। कनिका कपूर ने अपना टेस्ट नहीं करवाया और वो कई लोगों के साथ मिलकर पार्टी करती नजर आई। 

हाल ही में हुई एक बातचीत में उन्होंने ने कहा कि, जब उन्होंने कनिका कपूर को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया तो उन्होंने उनकी पोस्ट भी देखी। जहां पर लोग कह रहे थे कि, कल की मरती आज मर जाये, एयरपोर्ट से भाग गईं और जैसे कई सारे कमेंट थे। इंदीप बख्शी ने कहा कि लोग निगेटिव कमेंट्स कर रहे थे। लोगों की इस कमेंट से वो नाराज थे कि लोग सच का इंतजार क्‍यों नहीं कर रहे हैं। कोई व्यक्ति कैसे एयरपोर्ट से कैसे भाग सकता है। 

इंदीप बख्शी ने उन सभी आरोपों का खंडन किया जिसमे ये कहा जा रहा था कि कनिका कपूर एयरपोर्ट से भाग गई थी। हालांकि सच्चाई क्या है इसके बारे में तो कनिका कपूर से बेहतर कोई नहीं जानता है। लेकिन यहां पर सवाल ये उठता है कि अगर वो विदेश से लौटी हैं तो उनको लोगों से मिलने की बजाए घर पर ही रहना चाहिए। पार्टी जैसी चीजों से उनको दूर ही रहना चाहिए था क्योंकि कोरोना का संक्रमण देर से भी दिखाई दे सकता है। वो कई पार्टी में नजर आई और कई सारे लोगों के संपर्क में आई तो ऐसे में कई लोग इसके प्रभाव में आने की आशंका था। खैर इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री का काम ठप्प पड़ा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »