29 Mar 2024, 13:14:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान ने दिखाया कैसा होता है कोराना का मरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 12:36AM | Updated Date: Mar 24 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोराना वायरस के खौफ के बीच अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए वह कोरोना वायरस से दूर रहने और इसके लक्षणों को बारे में बड़े ही फिल्मी अंदाज में अपना एक वीडियो रिलीज किया है। इसमें शाहरुख खान अपने किचन में दिख रह हैं। पहले वे लोगों से उनके घरों में रहने की अपील करते हैं। इसके बाद उनकी फिल्म शुरू होती है।
 
शाहरुख वीडियो में कोराना के लक्षणों की बात शुरू करते हैं। इसमें वो सबसे पहले सर्दी-खांसी का जिक्र करते हैं। इसके बाद उनके ऊपर फिल्माया गया गाना 'सर्दी खांसी ना मलेरिया हुआ ये गया यारों इसको लवेरिया हुआ'। इसके बाद जब वो थकान की बात करते हैं, कमजोरी बात करते हैं तो 'कल हो ना हो' के विजुअल दिखाए जाते हैं। इसी तरह जब अकेले में रहने की बात करते हैं तो उनके 'जीरो' फिल्म के विजुअल्स दिखाई देते हैं।
 
आगे जब शाहरुख गले में परेशानी की बात करते हैं तो 'बादशाह' फिल्म के कुछ विजुअल्स दिखाए जाते हैं। इनमें वो चिल्लाने की कोशिश करते हैं पर चिल्ला नहीं पाते। इसके बाद हाथ मिलाने की बात होती तो उन्हीं की फिल्म के कुछ विजुअल्स दिखाए जो हैं जब सोशल डिस्टेंसिंग बात की जाती है तब उनके लोगों के बीच घूमने के विजुअल्स सामने आते हैं। इसी तरह जब बात पब्लिक ट्रांसपोटेशन की होती है तो वे 'चल छैंया-छैंया' करते ट्रेन की छत पर दिखते हैं। बाद में वो खुद कहते हैं कि आपको इस तरह से कुछ भी नहीं करना है। ये सब फिल्मी था. असल में शाहरुख ने बातों ही बातों में काफी समय बाद अपनी एक्टिंग से संबंध‌ित कोई वीडियो जारी किया। इससे पहले वो वेबसीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' में दिखाई दिए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »