23 Apr 2024, 19:29:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भारत को कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए पीएम की इस मुहिम में सितारे भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने लोगों से जनता कर्फ्यू को मानने की अपील की है। आप जानते ही है कि सलमान खान की पसंद और नापसंद एकदम स्पष्ट है। जो लोग उन्हें पसंद हैं उनके लिए वे कुछ भी कर सकते हैं और जो नापसंद हैं वे लाख जतन कर लें, सलमान की पसंद वालों की लिस्ट में उनका नाम नहीं आता। यही बात सलमान की पसंद की चीजों पर भी आती है। अब रंग को ही ले लीजिए। यदि आपने गौर किया हो और आप सलमान के बहुत बड़े फैन होने का दावा करते हों तो बताइए कि वे किस रंग की ड्रेसेस सबसे ज्यादा पहनते हैं? दिमाग पर जोर लगाइए। सोचिए। 
 
सोच लिया? तो अब हमारे उत्तर से आपका उत्तर मिलाइए। उत्तर है काले रंग के। जी हां, सलमान खान सबसे ज्यादा ब्लैक कलर की ड्रेसेस पहनते हैं।  क्या मौका है? क्या प्रोग्राम है? ये बात सलमान ज्यादा सोचते नहीं हैं। बस ब्लैक पहनना है तो पहनना है। सलमान के स्टाइलिस्ट एश्ले रेबेलो ने हाल ही में इसका जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि सलमान ब्लैक कलर के सूट या ड्रेसेस में ही ज्यादा क्यों नजर आते हैं? एश्ले का कहना है कि सलमान को कोई दूसरा रंग पसंद नहीं है। वे तो इसी रंग को बहुत पसंद करते हैं। खुद एश्ले के सामने मुसीबत हो जाती है, लेकिन सलमान तो सलमान हैं। ज्यादातर उनकी ही चलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »